Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: आजमगढ़ स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 30 October 2020
IMG-20201030-WA0000
Share News
       

सवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय माह अक्टूबर की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, परिवार नियोजन, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी, टीबी मरीजों का अंकन आदि बिन्दुओं से विस्तार से समीक्षा की गयी। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में जहानागंज, परशुरामपुर में डीलवरी के पश्चात लाभार्थियों को भुगतान किये जाने वाली धनराशि में कम प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने उक्त संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। नियमित टीकाकरण की समीक्षा मंे मार्टीनगंज, पवई, बिलरियागंज, तहबरपुर, रानी की सराय व लालगंज में फुल इम्युनाइजेशन की खराब प्रगति पाये जाने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लान बनाकर जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, इसके लिए एएनएम से वार्ता करें। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की समीक्षा मंे आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अर्बन आजमगढ़ अर्बन, जहानागंज, फूलपुर, ठेकमा में फीडिंग की प्रगति कम पाये जाने एवं आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जिला महिला अस्पताल, मेंहनगर, ठेकमा, बरदह, हरैया मे लक्ष्य के सापेक्ष कम फीडिंग पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये कि संबंधित डीपीएम के माध्यम से कम्प्युटर आपरेटर लगाकर जल्द से जल्द फीडिंग पूर्ण करायें। परिवार नियोजन उपलब्धि की समीक्षा में विकास खण्ड ठेकमा, तहबरपुर, रानी की सराय, मेंहनगर, कोयलसा, जहानागंज, हरैया में एनएसवी (पुरूष नसबन्दी), आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी (काॅपर टी), अन्तरा एवं छाया के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये। विकास खण्ड रानी की सराय, बिलरियागंज, फूलपुर में आशाओं के भुगतान समय से न किये जाने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि आशाओं का भुगतान समय से करें। आयुष ओपीडी की समीक्षा मे जहानागंज, तहबरपुर, बिलरियागंज, मुहम्मदपुर, रानी की सराय में प्रगति कम पाये जाने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को ओपीडी बढ़ाने हेतु निर्देश दिये। प्रभारी जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि टीबी के मरीजों का चिन्हांकन करते हुए उनका ईलाज करते हुए उनका अंकन भी कराना सुनिश्चित करंे एवं इसकी मानीटरिंग के लिए समस्त एमओआईसी बैठक भी करें। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 वाईके राय, डाॅ0 एके सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ0 परवेज अख्तर, जिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ0 एसकेजी सिंह, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ0 मंजुला सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे सहित समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस संग ग्राम प्रधानों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक संपन्न
Next: Azamgarh News: आजमगढ़ व्यापारियों संग आये दिन लूट चोरी जैसी घटनाओं को लेकर थाना कप्तानगंज परिसर में सुरक्षा को लेकर बैठक की गई

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.