संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा मंडी के थोक आढ़ती मृदुभाषी मिलनसार लालपुरा इटावा निवासी नौशे भाई फानी दुनिया से कूंच कर गए वह लगभग 65 वर्ष के थे l उन्हें स्थानीय 22 ख्वाजा कब्रिस्तान में बाद नमाज जुमा सुपुर्द ए खाक किया गया l नौशे भाई सामाजिक कार्यों में अपनी हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दर्ज कराते थे l नौशे भाई के निधन पर प्रसपा(लो ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की प्रार्थना की l

कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ,सुधीर शुक्ला उर्फ बबलू ,अनुसूचित /जाति जनजाति प्रकोष्ठ प्रसपा (लो) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार, इफ्तिखार मिर्जा ,नरेश प्रताप सिंह धनगर एडवोकेट, डीआर दोहरे ,दीपक राज, मोहम्मद आमीन भाई, मोहम्मद हाशिम खान, अटल बिहारी ने शोक संवेदना देते हुए कहा कि मैं उनके निधन से आहत हूं इस कठिन दौर में शोक संतप्त परिवार को ईश्वर धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करे l