Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

पराली के बेहतर प्रबंधन से किसानों को होगा आर्थिक लाभ- सोनिया संत कबीर नगर

जनवाद टाइम्स 14 October 2020
Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar
Share News
       

पराली के बेहतर प्रबंधन से किसानों को होगा आर्थिक लाभ- सोनिया

Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर की शिक्षिका सोनिया ने पराली जलाने की समस्या पर अपना विचार देते हुए कहा कि पराली धान की फसल कटने के बाद बचा बाकी हिस्सा होता है । जिसकी जड़ें धरती में होती हैं किसान पकने के बाद फसल का ऊपरी हिस्सा काट लेते हैं क्योंकि वही काम का होता है ।बाकी अवशेष होते हैं जो किसान के लिए बेकार होता है और वह सूखी पराली को जला देते हैं ।
पराली जलाने से वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले कुछ सालों में यह एक नई समस्या के रूप में उत्पन्न हो गया है। पराली जलाने से उनमें से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है । पराली को जलाने से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस से ओजोन परत फट रही है। इससे अल्ट्रावायलेट किरणें जो त्वचा के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं। सीधे धरती पर पहुंच जाती हैं । इस के धुए से आंखों में जलन होती है सांस लेने में दिक्कत हो सकती है तथा फेफड़े की बीमारियां हो सकती हैं । पराली जलाने से निकलने वाली जहरीली गैसों से स्वास्थ्य को तो हानि होती ही है ,साथ ही धरती का तापमान भी बढ़ता है। जिसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।
पराली जलाने से कृषि में सहायक केचुआ अन्य सूक्ष्मजीव भी नष्ट हो जाते हैं। जिसके कारण फसलों की पैदावार घट सकती हैं तथा देश में खाद्य संकट उत्पन्न हो सकता है ।
किसान भाई पराली का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं ।जैसे पराली का प्रयोग पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं। गत्ता बना सकते हैं ,पराली को बेचा भी जा सकता है और साथ ही साथ इसका कंपोस्ट खाद बनाकर उसका प्रयोग खेती में किया जा सकता है ।

Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar

पराली को किसान बेकार समझते हैं । उसे वह आय का स्रोत भी बना सकते हैं पराली को पैकेजिंग में प्रयोग किया जा सकता है विभिन्न कंपनियां पराली को स्ट्रा बनाने में उपयोग कर रही हैं। हमारे किसान भाइयों की यह जटिल समस्या रहती हैं कि उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं रहता है तो ऐसी स्थिति में पराली उनके लिए वैकल्पिक स्रोत बन सकती है। काफी मेहनत करने के बाद भी किसान को उनकी फसल का सही मुनाफा नहीं मिलने की वजह से कई किसान खेती करना ही छोड़ दे रहे हैं और कुछ किसान कर्ज के बोझ की वजह से आत्महत्या तक कर लेते हैं जो अत्यंत दुखद है ।
तो अब किसान भाइयों को खेती के स्थाई तरीकों से किस तरह से मुनाफा कमाया जाए इस बारे में भी सोचना होगा पराली को किसान पशुपालको को भी बेच सकते हैं। डेयरी संचालकों को बेच कर मुनाफा कमा सकते हैं। पराली का उपयोग कागज, कार्ड बोर्ड, जानवरों का चारा बनाने में किया जा सकता है। धान झाड़ने के बाद पराली के पुलो को छोटे-छोटे गट्ठर बनाकर रख सकते है। जिस को काटकर पशुओं को चारे में मिलाकर उसे खिलाया जाता है। जिससे पशु बड़े चाव से खाते हैं। इसको पशु दूध और गोबर में परिवर्तित कर देते हैं और इस प्रक्रिया से कोई प्रदूषण भी नहीं होता है यह जैविक खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। पराली को पशुओं का सूखा बिछावना बनाने के काम में भी आता है । जिससे पशुओं को रात में सर्दी नहीं लगती है और रात भर उनके नीचे सूखा रहता है जिससे वह चैन से सोते हैं और ज्यादा स्वस्थ रहते हैं तथा दूध भी ज्यादा देते हैं ।सुबह को पराली, गोबर, के इस मिश्रण को इकट्ठा करके किसान कूड़े पर डाल देते हैं और जहां कुछ माह बाद इसका अच्छा जैविक खाद बन जाता है। इस प्रकार बिना किसी प्रदूषण के पराली का आर्थिक लाभ भी होता है ।
पराली के उचित प्रबंधन से किसान ज्यादा आय कमाने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या को भी हल कर सकते हैं। इस प्रकार धान की पराली का उचित प्रबंधन, इस्तेमाल, तथा निस्तारण बहुत ही सरल, जैविक और प्रदूषण रहित तरीके से हो सकता है ।
पराली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की शिक्षिका सोनिया ने किसान भाइयों से अपील की कि वह पराली को जलाएं नहीं बल्कि उसका जैविक खाद बनाएं। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी।

Post navigation

Previous: Etawah News: दलित की जमीन पर दबंग गुंडे कब्जा करने का कर रहे प्रयास
Next: Pryagraj News: जनपद प्रयागराज में अनियंत्रित जायलो कार के नहर में पलटने से 5 लोगों की मौत

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.