हाथरस कांड: चन्द्रशेखर आज़ाद को रोका, सपा-आरएलडी कार्यकर्ताओं पर चली लाठियां

Hathras g******** issue
Share News

मनोज कुमार राजौरिया। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बुलगढ़ी गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम आज गांव पहुंची है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद आज दूसरे अन्य दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं।

Hathras g******** issue

पुलिस ने रोकी चन्द्रशेखर की गाड़ी, पैदल निकले चंद्रशेखर
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की गाड़ियां अलीगढ़ से हाथरस जाते हुए 20 किलोमीटर पहले रुकवा दी गई हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि हम पैदल ही अलीगढ़ से हाथरस जा रहे हैं। हाथरस में पुलिस द्वारा गाड़ी रुकवाने के बाद पैदल ही पीड़ितों के घर के लिए निकल गए।

Hathras g******** issue

पीड़िता के परिवार से मिले सपा नेता, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
कांग्रेस के बाद आज समाजवादी पार्टी ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। सपा नेता धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, सपा विधायक संजय लठार, जयवीर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

Hathras g******** issue

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सपा कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज भी किया।

Trending News