आम आदमी पार्टी इटावा के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

IMG-20201002-WA0043
Share News

गुलशन कुमार इटावा: आम आदमी पार्टी इटावा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 116 जयंती के अवसर पर इटावा प्रदर्शनी कैंपस में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शास्त्री चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

IMG 20201002 WA0043

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं 2 अक्टूबर हर साल समस्त विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है गांधीजी साधारण व्यक्तित्व, साधना पूर्ण जीवन के कारण ही विश्व को शांति ,अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया उनके विचार अमर हैं उनकी महानता और उनके कार्यों विचारों की वजह से आज हम सब को भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को विश्व की नंबर एक शक्ति बनाना है।

Etawah News

इस अवसर पर इटावा विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विपिन अंबेडकर जी इटावा नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव जिला महासचिव मोहन सिंह यादव, sc-st विंस के अध्यक्ष विनोद कुमार पूर्व जिला सचिव दीपक राज,आशीष आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News