Etawah News : डीएम-एसएसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Etawah News
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: बुधवार की दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कैदियों की बैरकों को खंगलवाने के साथ ही बंदियों, कैदियों की समस्याओं को जान उनके शीघ्र निस्तारण को भी जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

Etawah police latest news

बुधवार की दोपहर जिला अधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी आकाश तोमर पूरे अमले को साथ लेकर जैसे ही जिला कारागार के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आमद करा अधिकारियों को जेल परिसर के भीतर ले जाया गया।

Etawah News

बताया जाता है कि यहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदियों की बैंरकों को खंगलवाने के साथ ही बंदियों, कैदियों की समस्याओं को जानकर उनके शीघ्र निस्तारण को जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा महिला सेल और बाल बंदी गृह की व्यवस्थाओं को भी जांचा परखा गया।

Trending News