Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक नया तुगलकी फ़रमान

जनवाद टाइम्स 15 September 2020
IMG_20200915_092728
Share News
       

अब न समय है, जूझना ही तय है : लालचंद
__________________________
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक नया तुगलकी फ़रमान आया है। अब उत्तर प्रदेश में होने वाली ख और ग श्रेणी की भर्तियों में शुरुवाती 5 साल संविदा पर होंगी। इतना ही नहीं हर छः महीने पर कर्मचारियों का मूल्यांकन किया जाएगा और मूल्यांकन में 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बेशर्मी से एक-एक पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में सौंपने पर तुली फ़ासिस्ट सरकार किसी भी सम्भावित प्रतिरोध के उठ खड़ा होने से पहले ही गला घोंट देने पर उतारू हैं। इस प्रस्ताव में व्यवहार और मेडिकल के लिए 20-20 अंक निर्धारित किया गया है। साफ है कि आपका व्यवहार अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से सत्ता के खिलाफ़ जाएगा तो आपकी नौकरी भी जाएगी।

दूसरी ओर भष्टाचार से मुक्ति का सपना दिखाकर सत्ता में पहुँची योगी सरकार अब भष्टाचार के लिए नए दरवाज़े खोल रही है। अब नेता, मंत्री, नौकरशाह अपने चहेतों को नौकरी दिलाने के लिए किसी की भी छटनी करवा सकते हैं और इस पर सवाल भी नहीं खड़ा किया जा सकता है।
निजीकरण की वजह से सरकारी विभागों में नौकरियाँ लगातार सिकुड़ती जा रही हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में भी सरकारी नौकरी की आस लगाए छात्रों को निराशा ही हाथ लगने वाली है ऊपर से तुर्रा यह कि जिनको भी नौकरी मिलेगी उस पर भी छटनी की तलवार हरदम लटकती रहेगी।

दूसरी तरफ प्राइवेट सेक्टर भयंकर मंदी की चपेट में हैं, जिन लोगों के पास नौकरी है भी उनके लिए भी इसे बचाकर रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। भविष्य का यह संकट छात्रों में हताशा पैदा कर रहा है, छात्र अवसादग्रस्त हो रहे हैं और आत्महत्या तक के कदम उठाने पर मज़बूर हैं। राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ो के अनुसार भारत में आत्महत्या करने वालों में सबसे ज्यादा (40 फीसदी) किशोर और युवा शामिल हैं। निजीकरण-उदारीकरण की नीतियों को लागू करते समय जहाँ आत्महत्या की दर 7.9 प्रति 10 लाख लोगों पर थी वह आज बढ़कर 10.5 हो गयी है। हत्यारी फ़ासिस्ट सरकार अपनी नीतियों से छात्रों-नौजवानों में अवसाद को और बढ़ा रही है।
योगी सरकार के इस छात्र-युवा विरोधी प्रस्ताव के ख़िलाफ़ आज भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी और नौजवान भारत सभा-अम्बेडकरनगर इकाई की ओर से बहोरिक पुर बाजार एवं गोपालपुर गाँव में विरोध प्रदर्शन किया गया।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : राष्ट्रीय यादव सेना जनपद मे इकाई की ज्ञान कोचिंग सेंटर में बैठक
Next: Agra News : खराब कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादियों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.