Ambedkar Nagar : जिले में आज 115 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव, 57 हुये स्वस्थ, 1 की मृत्यु

IMG-20200910-WA0011
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा। जनपद में कोरोना का कहर अब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, जिले में जनपद की आधी से ज्यादा आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हैं। वहीं आज कुल 115 मरीजो कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 3004 हो चुकी है। आज जिले में 57 मरीज के स्वस्थ होने पर अब तक जिले के कुल 2158 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है। जबकि आर कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया/ होम क्वारन्टीन किया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 150 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★ प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना
मरीजों की कुल संख्या- 3004
इलाज से ठीक हुए मरीज- 2158
इलाज के दौरान मौत हुई- 44
एक्टिव कोरोना मरीज- 802

Trending News