इटावा पुलिस द्वारा टापॅ 10 सक्रिय अपराधी को 172 ग्राम नशीला पाउडर सहित किया गिरफ्तार

IMG-20200831-WA0057
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा एवं क्षेत्राधिकारी चकरनगर के मार्गदर्शन में थाना चरकनगर पुलिस द्वारा टापॅ 10 सक्रिय अपराधी को 172 ग्राम नशीला पाउडर सहित किया गिरफ्तार.

दिनाकं 30/31.08.2020 की रात्रि को थाना चकरनगर पुलिस द्वारा संदग्धि व्यक्ति/वाहन चेकिगं की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति नगला चौप के पास कही जाने की फिराक में खडा है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम नगला चौप पहुंची तो वहां खडा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 172 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया । पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति से जब पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी सगरा थाना चकरनगर इटावा बताया जो कि थाना चकरनगर से टापॅ 10 सक्रिय अपराधी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. अजीत कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी सगरा थाना चकरनगर

Trending News