Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा चोरी/ लूटपाट करने वाले 03 शातिर अपराधियों को चोरी के माल एवं अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स 31 August 2020
IMG-20200831-WA0056
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के मार्गदर्शन में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा राहगीरों एवं होटल,ढाबों पर खडे ट्रकों आदि से चोरी/ लूटपाट करने वाले 03 शातिर अपराधियों को चोरी के माल एवं अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार 

आज दिनांक 31.08.2020 को थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र जसवंनगर के पास एनएच-2 हाइवे पर ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चैकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि इटावा की तरफ से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आ रहे है जो कि अपराधी किस्म के प्रतीत होते है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी कुछ देर बाद पुलिस टीम को इटावा की तरफ से एक लाल कलर की अपाचे मोटरसाइकिल आती हुयी दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया तो उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे मोडकर तेजी से भगाने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल का पीछा कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मोटरसाईकिल सवार 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 चाकू व 07 मोबाइल चोरी किए हुए बरामद किये गये तथा मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है तथा इसकी नम्बर प्लेट बदलकर हम लोग चोरी एवं लूट की घटना कारित करते है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूलिस पूछताछ में बताया कि हम लोग द्वारा राहगीरों से चोरी एवं लूट करते है एवं सडक किनारे होटल एवं ढाबों पर खडे ट्रकों से मोबाइल आदि की चोरी भी करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्त :
1. प्रियांशू पुत्र सीताराम निवासी आरटीओ आफिस काशीराम कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद इटावा व मूल पता ग्राम व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर
2. संदीप पुत्र रामबाबू निवासी आरटीओ आफिस काशीराम कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
3. गौरव पुत्र मुन्नालाल निवासी बैरन पंसारी टोला पचराहा थाना कोतवाली जनपद इटावा

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग न्यूज़ /संभल कोतवाली में घुस गई भैंस, दारोग़ा को उठाकर पटका, जमकर मचाया उत्पात
Next: इटावा पुलिस द्वारा टापॅ 10 सक्रिय अपराधी को 172 ग्राम नशीला पाउडर सहित किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.