Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : सितंबर से खुलेगी लायन सफारी, 18 सीटर बसों में केवल 9 पर्यटक ही बैठेंगे

जनवाद टाइम्स 29 August 2020
IMG-20200829-WA0016
Share News
       

गुलशन कुमार इटावा। पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। लॉकडाउन में बन्द किया गया लायन सफारी पार्क एक सितम्बर से फिर खुलेगा। हालांकि इसमें कड़ाई से नियमों का पालन किया जाएगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग लागू की जाएगी। थिएटर अभी नहीं खोला जाएगा। सफारी में पर्यटकों को घुमाने 18 सीटों की क्षमता वाली बस में सिर्फ 9 पर्यटकों को ही बैठाया जाएगा। 

कोरोना संक्रमण के चलते 14 मार्च को सफारी पार्क को पर्यटकों के लिए बन्द कर दिया गया था। अब एक सितम्बर से पार्क को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस दौरान सफारी में पर्यटकों के लिए तीन स्थानों पर सेनेटाइजेशन की व्यवस्था होगी। टिकट घर से टिकट लेने के साथ ही पूरी सतर्कता बरतते हुए नियमों का पालन कराया जाएगा। ईको पर्यटन केन्द्र में घूमते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

सफारी घुमाने के लिए जो बसें पर्यटकों को ले जाएंगी उनमें अभी क्षमता से आधे पर्यटक ही बैठेंगे। इसके साथ ही सफारी के वन्य जीवों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किए गए हैं। सफारी में सेनेटाइजेशन का काम लगातार जारी है। पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद इसे और बढ़ा दिया जाएगा। वीके सिंह, डायरेक्टर, इटावा लायन सफारी ने बताया कि सभी एहतियाती उपायों के साथ एक सितम्बर से सफारी पार्क को खोला जा रहा है। इस दौरान सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखी जाएगी। सेनेटाइजेशन की भी व्यवस्था की गई है। पर्यटकों से आग्रह है कि वे भी नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Post navigation

Previous: इटावा पुलिस द्वारा अवैध रूप से हाॅस्पीटल का संचालन करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Next: Vaishali : मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली की तैयारी मे युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने चलाया अभियान

 

राशिफल

News Archive

Picsart_26-04-04_20-50-36-119
  • Etawah

Etawah News: बिजली विभाग की लापरवाही से दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला

जनवाद टाइम्स इटावा 4 April 2026
IMG-20260404-WA0008
  • Bihar
  • Education

बीएमडी महाविद्यालय वैशाली में माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर संगोष्ठी, राष्ट्रीय चेतना पर हुआ विमर्श | Bihar News Today 2026

जनवाद टाइम्स 4 April 2026
IMG-20260404-WA0011
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर में भीषण आग से दो बीघा बांसवारी जलकर राख, दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान | Bihar News Today 2026

जनवाद टाइम्स 4 April 2026
IMG-20260404-WA0016
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली कृषि विज्ञान केंद्र में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और रोजगार की मिली जानकारी | Bihar News Today 2026

जनवाद टाइम्स 4 April 2026

Latest News

  • Etawah News: बिजली विभाग की लापरवाही से दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला
  • बीएमडी महाविद्यालय वैशाली में माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर संगोष्ठी, राष्ट्रीय चेतना पर हुआ विमर्श | Bihar News Today 2026
  • राजापाकर में भीषण आग से दो बीघा बांसवारी जलकर राख, दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान | Bihar News Today 2026
  • वैशाली कृषि विज्ञान केंद्र में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और रोजगार की मिली जानकारी | Bihar News Today 2026
  • भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, पश्चिम चंपारण बना ऐतिहासिक साक्षी | Bihar News
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.