Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : कोरोना संक्रमण की परवाह नहीं, जाम के हालात से  बाजारों में चलना दूभर

जनवाद टाइम्स 28 August 2020
Etawah News
Share News
       

आशीष कुमार इटावा। नगर में अतिक्रमण के  हालात बेकाबू बने रहने और नो एंट्री में भी  पुलिस कर्मियों की मेहरबानी से यहां के बाजारों में  दिन दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं। यातायात और लोगों का पैदल तक चलना दूभर है। यह हालत तब है जब कोरोना संक्रमण का भय खूब सर चढ़कर बोल रहा और लोगों को एक दूसरे से चार पांच फीट  दूर रहने की नसीहत का जोरों से ढिंढोरा पीटा जा रहा है। 

Etawah News

देखने से साफ लगता कि लोगों को अपनी जिंदगी की कोई परवाह नही है। पहले निकलने की होड़ में वह ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते अपनी तरह से जिंदगी जीना उन्हें रास आ रहा है।

जसवंतनगर कोरोना संक्रमण के मामले में  किसी से पीछे नही है।अब तक अकेले यहां की बस्ती में 65 केस पॉजिटिव सामने आ चुके और तीन मौतें हो चुकीं। मगर बाजारों में भीड़ के नए रिकार्ड बन रहे । इसी से जाम के हालात भी चरमोत्कर्ष पर हैं। अभी तक कहा जाता था कि यहां नगर में जाम की बड़ी वजह स्कूली बसें है , जो नगर के बाजारों से जब बच्चों को लाती , ले जातीं तब जाम लगता, मगर इन दिनों कोई स्कूल खुला न होने से कोई स्कूल बस भी नही चल रही। मगर कर्कश जाम के हालात जस के तस हैं। नगर  का बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, पालिका बाजार का सुपर मार्केट एरिया और नदी पुल  से लेकर सब्जी मंडी गेट तक जाम दिन भर लगता है।

आप यदि बाइक या सायकिल अथवा पैदल बाजार आएं हैं ,तो एक चौराहा से दूसरे चौराहा तक की 200-300 मीटर दूरी पार करने में एक डेढ़ घण्टा लग ही जायेगा। जसवंतनगर का पालिका बाजार, सदर बाजार, बजाजा लाइन, नदी पुल पर मुख्य सड़क अतिक्रमण के चलते 15-16 फुट चौड़ी ही मात्र दिखती है।

मई महीने में एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्स्ना बन्धु ने हाइवे चौराहा से लुधपुरा तिराहा तक तथा थाना गेट के सामने बेरियर लगवाकर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक चौपहिया एवम बड़े वाहनों और ट्रेक्टरों की नोएंट्री लागू की थी। जो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा मन माने ढंग से लागू कराये जाने से साधारण लोगों पर ही लागू है। रसूखदारों की गाड़ियां कभी भी बाजार में घुसती और जाम की हालत पैदा करती है।

नगर पालिका और पुलिस कई बार अतिक्रमण  विरोधी अभियान चला चुकी ,मगर नगर में दुकानदारों के बढ़े हुए फड़ और ठेले खोमचे वाले हटाये नही हटते और नगर जाम में घिर रहता। कई बड़े दुकानदारों की दुकानों के सामने रॉड पर वाहनों खासकर मोटर साइकिलों का जमावड़ा लगा रहता और जाम लगता  ,मगर कोई ध्यान देने वाला नही है। केवल कमजोर दुकानदारों के चालान काटकर और उन पर लाठी चलाकर  पुलिस इति श्री कर लेती। यही वजह जाम ने जसवंतनगर के हालात नारकीय कर दिए हैं।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : संस्कार भारती अम्बेडकर नगर इकाई की पहली परिचय बैठक जिला संयोजक डा0 अनुपम पांडेय की अध्यक्षता में हुई
Next: भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हजार पार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.