Ambedkar Nagar : जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष नागेंद्र सरोज मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में की बैठक

IMG_20200821_174137
Share News

संवाददाता पंकज कुमारअम्बेडकर नगर जिले के विधानसभा-आलापुर क्षेत्र में मुहर्रम त्योहार को लेकर स्थानीय थाना परिसर जहांगीरगंज में थाना अध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने ताजियादारों तथा मुस्लिम समाज के अन्य जिम्मेदार व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा किया।

Thana jahangirganj Ambedkar Nagar Uttar Pradesh

बता दें कि जहाँगीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ताजियादारो के साथ आयोजित बैठक में मौके पर मोहम्मद हारुन अंसारी, नसीऊज्मा,अजमल, मोहम्मद अमीनुद्दीन, अब्दुल कलाम ,हयात मोहम्मद उर्फ भल्लू सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कई अन्य लोग मौजूद रहे।बैठक में मौजूद लोगों ने तैयारियों के बाबत जहां थानाध्यक्ष को जानकारी दी वहीं प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Trending News