Agra News : विद्युत विभाग की लापरवाही से गई दो दुधारू मवेशियों की जान व एक की हालत नाजुक 

Bah Agra UP
Share News

संवाददाताा रनवीर सिंह ।कस्वा बाह के गांव विक्रमपुर के खुशी लालपुरा में विद्युत विभाग की लापरवाही से 3 दुधारू मवेशियों की जान चली गई।
मवेशी मालिक पर दुखों का पहाड़ एकदम से तब टूट पड़ा जब उसके दो दुधारू पशुओं की एक साथ जान चली गई और एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Bah Agra UP

इसी घटनाक्रम के तहत मंगलवार को थाना बहा के अंतर्गत गांव विक्रमपुर के ख़ुशी लालपुरा में तीन मवेशियों में बिजली का करंट दौड़ गया । जिनमें दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई वही एक भैंस को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है पशुओं की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना करने के घंटों बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिशुपाल उर्फ पप्पू पुत्र मनीराम निवासी खुशीलाल पुरा की 3 भैंस विद्युत पोल के पास बरसात से गीली जमीन पर बंधी हुई थी ।अचानक जमीन में करंट आने से दो दुधारू भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि एक भैंस को ग्रामीणों ने जद्दोजहद कर बचा लिया मगर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।पशु मालिक पप्पू ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सचेत करने के बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं की गई ।

Bah Agra UP

कई दिन बाद कर्मचारी पोल तक आए थे और पोल से लाइट सही कर चले गए और बोला कि अब पोल में करंट नहीं आएगा और मैंने फूल से 4 मीटर की दूरी पर अपनी बहनों को बांध दिया । मगर जैसे ही लाइट आई जमीन में करंट दौड़ गया और दोनों पशुओं की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने एक पशु को बचा लिया । जिसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है ।ग्रामीणों ने बताया की भैंस है अच्छी नस्ल की थी जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए प्रति भैंस है। ग्रामीणों ने बताया कि पशु मालिक दूध बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पशु चिकित्सा अधिकारियों से मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया है ।

Trending News