आम आदमी पार्टी इटावा के सदस्यों ने केजरीवाल जी के जन्मदिन पर ऑक्सिमिटर से जांच 

IMG-20200816-WA0027
Share News

दिलीप कुमार इटावा। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है. पर उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया जबकी शनिवार को केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया. केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, कल(रविवार) मैं जन्मदिन नहीं मना रहा हूं, सभी से अपील है कि मेरे घर बंधाई देने मत आइए, लेकिन गिफ्ट में आप ऑक्सी मीटर दे सकते हैं.

Aam aadmi Party Etawah news

केजरीवाल ने कहा कि अपने गांव में अपने इलाके में ऑक्सीजन केंद्र शुरू कीजिए. सभी कार्यकर्ताओं, सपोर्टर्स, डोनर्स से अपील है कि हम ये प्लान कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा गांवों के अंदर हर गांव में एक-एक व्यक्ति को एक-एक ऑक्सी मीटर देकर उस गांव की जिम्मेदारी दी जाए.

Aam aadmi Party Etawah news

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “देश कोरोना से जूझ रहा है. दिल्ली में भी एक समय ऐसा ही था. फिर हमने सबको साथ लेकर उसपर काबू पाया. अभी बाजी जीती नहीं है, लेकिन हालात ठीक हुए हैं. इसके लिए प्लाज्मा बैंक बनाएं, बेड्स बढ़ाएं. अभी देश में बढ़ते कोरोना को लेकर चिंता होती है. जो कर रहे हैं, वो अच्छी बात है, लेकिन अभी कोरोना गांव तक पहुंच रहा है.”

केजरीवाल की इसी माँग के चलते, आम आदमी पार्टी जिला इटावा के साथियों ने अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन ऑक्सीमीटर मशीनों से घर घर जाकर pulse oxygen लेबल की जांच करके मनाया जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, उपाध्यक्ष इकरार अहमद, जिला महासचिव मोहन सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव, सीवाईएसएस रोहित कुशवाह , SC ST जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जी के द्वारा मनाया गया।

Trending News