इटावा पुलिस द्वारा वांछित चल रहे 02 शातिर चोर गिरफ्तार

Etawah Police News
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को 01 मोटरसाइकिल व 02 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार |

Etawah Police News

दिनांक 16.08.2020 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था व कोविड-19 वायरस महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन ड्यूटी व चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई 02 शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल पर जनपद इटावा से मेवाती टोला की तरफ आ रहे हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शास्त्री चौराहे पर सघनता के साथ चेकिंग की जाने लगी तभी कुछ समय बाद ही 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया, पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया। जिसको पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर पकड़ लिया गया |

Etawah News

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों की चेकिंग की गई तो उनके पास से दो अवैध चाकू बरामद किए गए एवं पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के जरूरी प्रपत्र मांगने पर भी उन्होंने असमर्थता दिखाई | पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों से जब नाम व पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम मोहित पुत्र अरविंद निवासी कटरा बल सिंह थाना कोतवाली व कल्लू उर्फ रामनरेश पुत्र स्व0 रामबाबू निवासी ग्राम मुरैठा थाना इकदिल बताया जो कि पूर्व में भी अलग-अलग थानों से वांछित चल रहे हैं |

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मोहित पुत्र अरविंद निवासी कटरा बल सिंह थाना कोतवाली जनपद इटावा
2.कल्लू उर्फ रामनरेश पुत्र स्व0 रामबाबू निवासी ग्राम मुरैठा थाना इकदिल जनपद इटावा।

Trending News