Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News : गणेश चतुर्थी, मोर्हरम पर झांकी, जुलूस, ताजिये निकालने पर रोक -डीएम
  • Breaking News

Etawah News : गणेश चतुर्थी, मोर्हरम पर झांकी, जुलूस, ताजिये निकालने पर रोक -डीएम

जनवाद टाइम्स 14 August 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
DM Etawah

रिषीपाल सिंह इटावा। जिलाधिकारी श्री जेबी सिंह ने बताया कि अगस्त में आने वाले त्यौहार गणेश चतुर्थी व मोर्हरम जो कि विभिन्न तिथियो में आयोजित होगे, ये त्योहार गृह मंत्रालय भारत सरकार की कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाये जाएंगे।

DM Etawah

इन सभी त्योहारों पर किसी भी प्रकार का जुलूस, झांकी आदि नही निकाली जाये एवं किसी भी परिस्थिति में भीड़ एकत्रित न होने पायें। वर्तमान परिस्थितियो में सुरक्षा के दृष्टिगत एवं संभावित खतरो को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।तथा असामाजिक तत्वों/आतंकवादियों एवं समाज में अस्थिरता फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है।

इस अविध में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने का संभावित प्रयास किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सावधानी बरतने हेतु राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु निर्देश जारी किये गये हैं जिनका कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाये।

गणेश चतुर्थी के मौके पर किसी भी प्रकार की पूजा व कोई भी मूर्ति पाण्डालो में स्थापित न की जाये और न ही कोई शोभा यात्रा की अनुमति दी जाये। सभी श्रद्धालु अपने-अपने त्योहार अपने अपने घरो पर ही मनाएं ।
जिलाधिकारी जी ने बताया कि इसी प्रकार मोहर्रम के अवसर पर भी किसी भी प्रकार के जुलूस /ताजिया निकालने की अनुमति न दी जाये एवं धर्म गुरूओं से संवाद स्थापित कर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाये। सभी कार्यक्रमो के आयोजन के संबंध में धर्म गुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित कराते हुए व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग लिया जाये। किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़-भाड़ एकत्रित न होने दी जाये। त्योहारों पर सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, सामाजिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों पर समय समय पर चैकिंग की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि यातायात व्यवस्था प्रभावति न होने पाये। धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि महिलाओं से किसी भी प्रकार की अभद्रतापूर्ण व्यवहार या छेडछाड़ आदि की घटनाये न होने पाये इसके लिए पर्याप्त मात्रा में सादी वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों की मुख्य स्थानों पर डियूटी लगायी जाये।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: उरई से हरिद्वार जा रही उरई रोडवेज बस की डम्फर से भिड़ंत बस चालक घायल
Next: Etawah News : 14 बर्ष बाद युवक को मिला उसका परिवार

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d