जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता में दो पक्षों खूनी संघर्ष

Pratapgarh crime news update today
Share News

संवाददाता गुलाब चंद्र गौतम । आज दिनांक 14.08.2020 को समय करीब 07:30 बजे थाना क्षेत्र मान्धाता के धरमपुर गांव में मारपीट/फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई।

Pratapgarh kand crime news

इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की गयी तो पाया गया कि प्रथम पक्ष जब्बार पुत्र सत्तार निवासी धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ व गांव के ही द्वितीय पक्ष मन्नान पुत्र शरीफ के बीच खेत में जानवर घुस जाने की बात को लेकर मारपीट हो गई।

Pratapgarh crime news update today

जिसमें दोनो पक्ष के 07 लोग घायल हो गये हैं, सभी घायलों को सीएचसी मान्धाता ले जाया गया जहां से 04 लोगों को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।

Crime news Pratapgarh Uttar Pradesh

जिला अस्पताल प्रतापगढ़ से बेहतर इलाज हेतु 03 लोग 01. इरफान व 02. अबरार पुत्रगण मो0 शफीक तथा 03. परवेज पुत्र कल्लन को प्रयागराज रेफर कर दिया गया तथा एक महिला फैजुल निशा का जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में इलाज चल रहा है।

परवेज उपर्युक्त को गोली लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है । जिसके सम्बन्ध में जांच करते हुए, तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकरण व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Trending News