Pratapgarh News : सई नदी में युवती की मिली लाश, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

IMG_20200809_232403
Share News

आशुतोष तिवारीबीस वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की लाश सई नदी के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।

Pratapgarh News

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां के रामशिरोमणि गौतम की पुत्री सुनीता रविवार की शाम चार बजे घरसे गायब हो गयी। रविवार को उसकी लाश घर से तीन किलोमीटर दूर सुखौउ दुवौली गांव के सई नदी के किनारे मिली।

Pratapgarh News

दुबौली गांव के लोग सुबह नौ बजे नदी में मछली पकड़ने पकडने गए तो उन्ही लोगों ने नदी के किनारे लाश देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पट्टी कोतवाल को दी तो मौके पर पट्टी इंस्पेक्टर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक युवती के स्वजनों ने शव का शिनाख्त किया।

इस संबंध में पट्टी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending News