Ambedkar Nagar : जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बबलू को अंबेडकर नगर समाजवादी पार्टी सयुस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Ambedkar Nagar News
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बबलू को अंबेडकर नगर से समाजवादी पार्टी सयुस का जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाई वितरण किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ambedkar Nagar News

जनपद-अंबेडकरनगर के विधानसभा क्षेत्र-279 आलापुर के ग्राम-बारीडीह सिकंदरपुर निवासी तेजत र्रार युवा नेता सदस्य जिला पंचायत अम्बेडकरनगर प्रद्युम्न यादव बब्लू को सयुस का जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, ब्लॉकप्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव,ब्लॉक प्रमुख रामनगर प्रतिनिधि बलिराम, पूर्व सपा प्रत्याशी संगीता कन्नौजिया,विधानसभा अध्यक्ष भीम लाल कन्नौजिया, अश्वनी यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरालाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव,जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी,अजीत यादव, राम अचल, ब्रह्मदेव  यादव,वीरेन्द्र तिवारी,विद्या सिंह, रवीन्द्र यादव,जितेंद्र सिंह,हेमंत यादव,जितेंद्र निषाद, राज बहादुर यादव,विनोद निषाद,राजन कन्नौजिया, बसंन्त यादव,मनोज यादव,अखिलेश यादव,संजीव यादव,अंशुल यादव,संदीप यादव बिट्टू आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं नेताओं ने कहा कि ऐसे तेजतर्रार युवक को सयुस का जिलाध्यक्ष नामित किए जाने से निश्चित तौर पर ही संगठन में मजबूती आएगी। नौजवानों में एक नई ऊर्जा के संचार का सैलाब जागृत होगा।

Trending News