Etawah News : रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन सतर्क,आने- जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग

IMG_20200802_211538
Share News

 

रिषीपाल सिंह इटावा। 3 अगस्त को भाई बहिन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबन्धन का त्यौहार सम्पूर्ण भारत मे मनाया जाएगा, जिसके लिये पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है।

IMG 20200802 211511

आज जनपद इटावा के थाना क्षेत्र बसरेहर में पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की और उन यात्रियों के चालान भी काटे गए जिन यात्रियों ने मास्क नही लगाए थे, इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बस में यात्रियों की सघन जांच की गई जिसमें सभी यात्री मास्क लगाए हुए मिले, लेकिन बस के ड्राइवर ने मास्क नहीं पहना था पुलिस प्रशासन ने बस ड्राइवर का चालान किया उसके बाद बस को अपने गतंव्य तक जाने के लिए रवाना किया गया।

Etawah UP news

साथ ही आने जाने वाले सभी वाहनों पर कडी नजर रखी गई ऐसे सभी वाहनों को रोका गया इनमें वाहन चालक या वाहन में सवार अन्य लोग मास्क नहीं पहने हुए थे पुलिस ने सतर्कता के साथ सभी वाहनों की जांच की और जांच करने के उपरांत ही वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया,जांच में उपस्थित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते पुलिस प्रशासन सतर्क है और जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके द्वारा ऐसे उन सभी लोगों के चालान किए जाएंगे या किए जा रहे हैं जो मास्क नहीं पहने हैं या कोविड-19 के इस दौर में जो शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमो का पालन नहीं कर रहे हैं।

Trending News