Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

देशी राखी बांधेगी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की दीदियां

जनवाद टाइम्स 29 July 2020
Uttar Pradesh News
Share News
       

देशी राखी बांधेगी  उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की दीदियां

मनोज कुमार राजौरिया इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद इटावा में संचालित समूह की दीदियां अपने हाथों से बनी देशी राखी भाइयों की कलाई पर बांधेगी।

Uttar Pradesh News

बृज मोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि भाईयों और बहनों को एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पालन और रक्षा का दायित्व बोध का त्योहार रक्षा-बन्धन है। आजीविका मिशन के प्रयास से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इससे आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है।

दीपेंद्र सिंह तोमर जिला मिशन प्रबन्धक आजीविका ने बताया कि इस दिन राखी बांधने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा रही है। महिलाएं अपनी पसन्द की राखी बनाने में सक्षम है। नंदकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि रक्षा-बंधन का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम और कर्तव्य के सम्बन्ध को समर्पित है।

विकासखंड बढ़पुरा के ग्राम बाबा के नगला में उमंग महिला ग्राम संगठन के अंतर्गत राधा समूह की कुशमा, मंजू, उर्वशी, प्रीति, मालती, सीता, सरला, अनीता आदि समूह सखी लता कुमारी के नेतृत्व में रेशमी राखी बना रही है। स्वदेशी सामानों की मांग बढने के कारण इन लोगों ने खुद से राखी बनाने का निर्णय लिया। लता ने बताया कि लोकल मार्केट से ही धागा, मूंगा, कड़ी खरीद कर लाती है। इसके लिए समूह से ₹10000 की निकासी की गई है।

अखिलेश यादव एडीओ आईएसबी ने कहा कि समूह में 12 दीदी हैं। सभी 2014 से जुड़ी है। सभी तरह के फंड प्राप्त हो चुके हैं। सभी दीदी मिलकर कोई धागा काटती है, कोई मूंगा का लच्छी बनाती है और सेनेटाइज करके पैकिंग करती है। लाता ने एक राखी बनाने पर दीदी को ₹2 दिया जाना निर्धारित किया है। राखी की बाजार में 5 से ₹25 तक की है। महिलाओं ने स्वदेशी राखी बनाने और उपयोग करने की अपील की।

इनके सफल प्रयास के लिए डीएमएम विप्लव भूषण ,डीएमएम संतोष कुशवाहा, नीहारिका शुक्ला, आशुतोष सिंह चौहान , कृष्णकान्त चौधरी ने बधाई दी है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले मे आज सुबह 10बजे तक 11 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट आयी पोसिटिव, मरीज संख्या बढकर हुई 663
Next: Etawah News : जल विभाग की घोर लापरवाही, जनता पानी के लिए तरसी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.