Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कानपुर पुलिस हत्याकांड: अपराधी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 9 July 2020
History seater Vikas Dubey

Kanpur Police murder case: Criminal development Dubey arrested from Mahakal temple in Ujjain

Share News
       

 

कानपुर पुलिस हत्याकांड: अपराधी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

मनोज कुमार राजौरिया । उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते में आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है. कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह 9 बजे महाकाल मंदिर परिसर पहुंचा, वहां प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचा. दुकानदार को शक हुआ. उसने मंदिर सिक्योरिटी को बताया. जब पूजा करके वो बाहर निकला तो सिक्योरिटी वाले उसे लेकर आये. आईडी दिखाने को कहा जो किसी और के नाम से बनी थी. जब सिक्योरिटी ने ज्यादा पूछा तो वो मारपीट करने लगा. थाने लेकर आये तो उसने कबूल कर लिया.
गैंगस्टर विकास दूबे के साथी ने पूछताछ में बताया- पुलिसवालों के कत्ल के बाद कानपुर से कैसे भागकर दिल्ली-NCR पहुंचा। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी कैसे हुई इसको लेकर मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी गई है.

History seater Vikas Dubey
Kanpur Police murder case: Criminal development Dubey arrested from Mahakal temple in Ujjain

◆ गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथियों को पुलिस ने मार गिराया, पुलिस के चंगुल से भागने की फिराक में थे.
आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को मंगलवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में देखा गया था. लेकिन जब पुलिस वहां छापा मारने पहुंची तो वह वहां से निकल चुका था. कुख्यात अपराधी को पकड़ने में लगी स्पेशल टास्क फोर्स ने कंफर्म किया कि फरीदाबाद में जो शख्स सीसीटीवी में दिख रहा है वो विकास दुबे था. इसके बाद गुरुग्राम में भी हाइअलर्ट जारी कर दिया गया.

वहां से गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश की तरफ भाग निकला. उज्जैन में गुरुवार को सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर परिसर पहुंचा, वहां प्रसाद की एक दुकान पर एक दुकानदार को शक हुआ. उसने मंदिर सिक्योरिटी को बताया. जब पूजा करके वो बाहर निकला तो सिक्योरिटी वाले उसे लेकर आये. आईडी दिखाने को कहा जो किसी और के नाम से बनी थी. जब सिक्योरिटी ने ज्यादा पूछा तो वो मारपीट करने लगे. थाने लेकर आये तो उसने कबूल कर लिया.

◆ वहीं गुरुवार की सुबह पुलिस ने दो एनकाउंटर किए हैं- एक कानपुर में और दूसरा इटावा में. इसमें विकास दुबे के दो साथियों को ढेर कर दिया गया है. कानपुर पुलिस ने बताया है कि इस एनकाउंटर में दूबे के सहयोगी प्रभात मिश्रा की मौत हुई है, उसे अभी बुधवार को ही फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी, जिस दौरान उसने पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश कर रहा था, जिस दौरान मुठभेड़ में उसको पैर में गोली लगी थी.
पुलिस ने बताया कि प्रभात मिश्रा को कानपुर लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था, जिसे वो ठीक करने में लगे हुए थे, इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिस वाले से रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : इटावा एस.एस.पी.और पुलिस टीम के द्वारा कुख्यात विकास दुबे का एक साथी इटावा में ढेर
Next: जनपद प्रतापगढ़ विकासखंड मान्धाता के भाजपा नेताओं ने किया गौवंश की अंत्येष्टि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.