Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

लैपटॉप न मोबाइल, बच्चे कैसे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

जनवाद टाइम्स 7 July 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Online Classes

 

मनोज कुमार राजौरिया ।  शासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 15 जुलाई से माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दे दिया है।
लेकिन, ग्रामीण इलाकों से जुड़े जिले के 70 फीसदी छात्रों के पास लैपटॉप, टैबलेट तो दूर स्मार्ट फोन तक नहीं है। यही वजह है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण में ऑनलाइन पढ़ाई का प्रयोग जिले में फेल साबित हो चुका है।
अभिभावकों का कहना है कि एक बार फिर विभाग बिना सुविधा मुहैया करवाए इस व्यवस्था को लागू करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के महीने में भी माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा चुकी है। वह भी ज्यादा सफल नहीं हो सकी।

Online Classes

प्रधानाचार्य परिषद के जिला महामंत्री एवं सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई ही बेहतर विकल्प है।

Online Classes

सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को इसमें सहयोग करना चाहिए। कहीं-कहीं समस्या हो सकती है। इसके लिए कोई न कोई हल भी निकाला जाएगा।
ऑनलाइन पढ़ाई के प्रयोग के पहले चरण में विभाग ने जिले में सर्वे करवाया था। इसमें 76210 छात्र-छात्राओं में से महज 26000 ने अपने संपर्क के लिए अभिभावकों या पड़ोसियों के मोबाइल नंबर नोट करवाए थे।
विभाग ने इन नंबरों के आधार पर 26000 छात्रों के पास स्मार्ट फोन की उपलब्धता दिखाकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। नतीजा यह हुआ कि ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई तो केवल 30 फीसदी बच्चे ही इससे जुड़ पाए थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने कहा कि 15 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होनी हैं। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य इन कार्य दिवसों में तैयारियां पूरी कर लें। सभी विषय अध्यापक अपने-अपने विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम सरल भाषा में तैयार कर लें। यदि कहीं कोई दिक्कत हो निसंकोच उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: यूनिवर्सिटीज को फाइनल ईयर एग्जाम कराने की गृह मंत्रालय ने दी अनुमति
Next: Etawah News : महिलाओं ने 5000 पौधें की नर्सरी लगाकर, बेमौसम सब्जी उत्पादन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
Etawah Job Fair 2026 crowd interview companies numaish pandal
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2026

Latest News

  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d