Etawah News : बसरेहर सहकारी संघ पर गेंहू की लक्ष्य से अधिक खरीद 

IMG_20200630_185809
Share News

 

रिषीपाल सिंह। जनपद इटावा के ब्लॉक बसरेहर के सहकारी संघ बसरेहर गेहूं खरीद केंद्र पर लक्ष्य से अधिक गेंहू की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी के के सिंह भदोरिया ने बताया कि सहकारी संघ बसरेहर में निर्धारित लक्ष्य 8000 कुंटल था लेकिन आज 30 जून 2020 को यह लक्ष्य पार करते हुए हमारे सहयोगियों द्वारा लगभग 12000 कुंटल गेहूं की खरीद की गई जो भी किसान खरीद केंद्र पर आया उसे निराश नहीं लौटाया गया।

Etawah News

समय पर केंद्र पर तुलाई की गई और किसान भाई पूर्णता संतुष्ट दिखाई दिए यही कारण है कि सहकारी संघ बसरेहर जनपद इटावा में श्रेष्ठ खरीद केंद्रों के रूप में आज दिखाई दे रहा है किसानों ने भी सहकारी संघ बसरेहर के केंद्र प्रभारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज तक ऐसी सहूलियत और इमानदारी से खरीद किसी अन्य प्रभारी द्वारा नहीं की गई। इसके लिए संघ के समस्त अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र है।

Trending News