Lucknow News:UP MLC Election 2026: एक स्नातक और पांच शिक्षक क्षेत्रों के उम्मीदवार विजयी घोषित

IMG-20261030-WA0007
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार एक स्नातक और पांच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

प्रदेश विधान परिषद के 0उत्तर5 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए चुनाव के परिणामों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई थीं। अब तक घोषित छह निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों में दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
इन उम्मीदवारों को किया गया विजयी घोषित

घोषित परिणामों के अनुसार, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश कुमार गोयल विजयी घोषित किए गए हैं।
वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव विजयी घोषित हुए हैं।

IMG 20261030 WA0007

आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है। मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को विजयी घोषित किया गया है।
भाजपा के चार और सपा के दो उम्मीदवार विजयी

अब तक घोषित छह परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इन परिणामों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की पांच सीटें शामिल हैं।

निर्वाचन के शेष परिणामों को लेकर भी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव के सभी परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विभिन्न दलों की स्थिति की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Trending News