Bihar News :राजापाकर में 2 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

IMG-20261019-WA0074
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर-12 निवासी मेघनाथ पासवान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजापाकर थाना में पदस्थापित पीएसआई रेशमराज काजी को शनिवार की संध्या विशेष छापेमारी करने का निर्देश मिला था। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर-12 में छापेमारी की।

IMG 20261019 WA0075 scaled

पुलिस टीम जब मेघनाथ पासवान के घर के पास पहुंची, तो आरोपी घर के अंदर से निकलकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक के झोले में रखी पॉलीथीन से कुल 2 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मेघनाथ पासवान, पिता स्वर्गीय रामप्रीत पासवान, निवासी राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर-12, थाना राजापाकर, जिला वैशाली के रूप में की गई है।
पुलिस ने मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20261019 WA0074 scaled

बिहार में शराबबंदी कानून के तहत शराब का अवैध कारोबार और बिक्री प्रतिबंधित है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Trending News