Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में स्क्रूटनी के लिए 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

IMG-20261017-WA0004
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार

प्रयागराज, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने जून-2026 की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा (स्क्रूटनी) के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के अनुसार, अपने प्राप्तांकों से असंतुष्ट परीक्षार्थी 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IMG 20261017 WA0004

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जून-2026 की परीक्षा में सम्मिलित वे सभी परीक्षार्थी, जो अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा कराना चाहते हैं, निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संवीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। इच्छुक परीक्षार्थी 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं होंगे आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक परीक्षार्थियों को समयसीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थी संवीक्षा शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित नियमों और शुल्क की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Trending News