Bihar News : राजापाकर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर लिया गया संकल्प, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील

IMG-20260913-WA0005
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली।

राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित काली स्थान परिसर में जय गुरुदेव संस्थान एवं धर्मप्रेमी समाज के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाने और नए समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में खासकर युवाओं में बढ़ते नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा।

अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

समाजसेवी प्रेम कुमार यादव ने कहा कि सबसे पहले सभी अभिभावकों को इसके प्रति सचेत होना होगा। अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं और कहीं गलत नशे का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर ही धीरे-धीरे नशे की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

नशा मुक्ति अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग

मौके पर उपस्थित पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों ने कहा कि युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी चिंतित है। उन्होंने लोगों से नशा मुक्ति अभियान में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हर कदम पर सहयोग करने के लिए तैयार है।

नशीले पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जय गुरुदेव संगठन के प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि सबसे पहले समाज में ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए, जो नशीले पदार्थों की बिक्री करते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही युवाओं को नशीले पदार्थों का सेवन छोड़ने के लिए जागरूक किया जाए।

IMG 20260913 WA0005 scaled

उन्होंने कहा कि प्रखंड की सभी पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान चलाकर बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना आवश्यक है।

शिक्षा पर ध्यान देने की अपील

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जय गुरुदेव सदाचारी शाकाहारी प्रचार संगत के जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह ने युवाओं से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा नशे का सेवन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य शिक्षा और अच्छे संस्कारों से बेहतर बनाया जा सकता है।

मौके पर सदानंद सिंह, आमोद कुमार, महेश महतो, रामजन्म राय, देवेंद्र दास, रामबाबू राय, हरिहर दास, महेश प्रसाद सिंह, लाल बच्चन सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, राधे प्रसाद सिंह, भागवत राय, मिश्रीलाल सिंह, रणवीर कुमार, संजीत कुमार, विजय कुमार, अमरनाथ राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Trending News