गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी राजापाकर में शिविर आयोजित

IMG-20260909-WA0022
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजापाकर के परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचीं कुल 73 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

IMG 20260909 WA0022 scaled

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, एचआईवी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद महिलाओं को आवश्यकतानुसार विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

महिलाओं की स्वास्थ्य जांच में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय के साथ डॉ. मनीषा, डॉ. शालिनी, डॉ. जेएमपी एवं डॉ. आरसी सिन्हा ने सहयोग किया। वहीं एएनएम स्वयं प्रभा कुमारी, पूजा कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं शांति कुमारी ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी कि गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। नियमित जांच से गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी संभव होती है और संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान भारी वजन नहीं उठाने तथा पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। उन्हें हरी साग-सब्जियां, मौसमी फल, दूध, अंडा एवं ड्राई फ्रूट्स सहित पोषक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र का चयन करने की सलाह दी, जहां प्रशिक्षित चिकित्सक एवं प्रशिक्षित नर्सों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया जाता है।

शिविर में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पंचायतों में गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर में लाने का कार्य किया।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News