बाह (आगरा): भदावर डिग्री कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ

Share News

भदावर डिग्री कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

IMG-20260809-WA0015
Share News

संवाददाता : कुलदीप सिंह

बाह (आगरा)। भदावर डिग्री कॉलेज, बाह में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत—संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ 2 अगस्त 2026, रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

IMG 20260809 WA0013

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिग्विजय नाथ यादव, डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. राहुल पचौरी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है।

 

IMG 20260809 WA0015

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं भाषण के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को उनके मोबाइल फोन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत—संकल्प अभियान’ के लाइव प्रसारण से भी जोड़ा गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण तथा इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की सामूहिक शपथ ली।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में नियमित रूप से जागरूकता रैलियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं में राममोहन शर्मा, ऋतिक, आकाश, निशु, नंदिनी एवं जानवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Trending News