संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण। पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:05 बजे लौरिया बाजार स्थित प्रियंका मोबाइल के सामने एनएच-727 पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR22BB1103) के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान विकास साह, पिता पूर्णमासी साह, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना सिरसिया, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में बताई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लौरिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान:
- एक देसी पिस्टल
- दो जिंदा कारतूस
- एक अतिरिक्त मैगजीन
- एक मोटरसाइकिल (BR22BB1103)