Bihar News: टीकाकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Share News

सीओपी-डी कार्यक्रम के तहत मेहुडा पंचायत में निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण और एमसीपी कार्ड के महत्व से कराया गया अवगत

IMG-20260806-WA0036
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चम्पारण।

सीओपी-डी (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित टीकाकरण के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज मेहुडा में टीकाकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

IMG 20260806 WA0036 1 scaled

यह कार्यक्रम पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया। एसएसबीएस हाईस्कूल के प्रधानाचार्य चार्ली रसायल एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों में नियमित टीकाकरण, एमसीपी (Mother and Child Protection) कार्ड के महत्व तथा बच्चों को समय पर सभी आवश्यक टीके दिलाने का संदेश दिया गया।

जागरूकता रैली में एसएसबीएस हाईस्कूल के प्रधानाचार्य चार्ली रसायल, विद्यालय के शिक्षकगण, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सीएम जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान लोगों को बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा एमसीपी कार्ड के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सीओपी-डी के जिला समन्वयक उमेश तिवारी, सहायक जिला समन्वयक रामजीत वर्मा, फील्ड समन्वयक वेदप्रकाश निराला एवं खुशी कुमारी भी उपस्थित रहे। सभी ने समुदाय से अपील की कि प्रत्येक बच्चे का समय पर पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करें और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम पंचायत स्तर पर जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक संदेश पहुंचाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

You may have missed