Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0049
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

भाकपा (माले) के संस्थापक नेता कॉमरेड चारु मजूमदार का शहादत दिवस मंगलवार को राजापाकर स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।

IMG 20260728 WA0049

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा (माले) के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव योगेंद्र राय ने किया।

जिला सचिव योगेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि चारु मजूमदार का जन्म पश्चिम बंगाल के एक संपन्न परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने आरामदायक जीवन का त्याग कर क्रांतिकारी मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि चारु मजूमदार को नक्सलवादी आंदोलन का प्रमुख संस्थापक माना जाता है। 28 जुलाई 1972 को कोलकाता के लालबाजार थाना लॉकअप में उनकी मृत्यु हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय उनके पार्थिव शरीर को भी परिजनों को नहीं सौंपा गया।

प्रखंड सचिव सुमन कुमार ने कहा कि चारु मजूमदार द्वारा शुरू किया गया आंदोलन वर्ष 1966 के अकाल और किसानों की समस्याओं से जुड़ा आंदोलन था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी किसानों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। खाद, बीज और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है तथा कृषि उपज का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सैटेलाइट टाउनशिप एवं अन्य परियोजनाओं के नाम पर किसानों की कृषि योग्य भूमि अधिग्रहित कर कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अधिक संख्या में अखिल भारतीय किसान महासभा की सदस्यता लेकर संगठित होने और किसान आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को भिखारी प्रसाद सिंह, राम बहादुर प्रसाद सिंह, रामबाबू प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, सुरेश चौधरी, बृज किशोर शाह, देवेंद्र शर्मा, रामचंद्र सहनी, परमानंद सिंह, विनोद राम, महताब राय और महेश प्रसाद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
Next: Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.