Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। बिहार बंद के दौरान शनिवार को बेतिया में छात्रों और विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर के कई हिस्सों में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प एवं पथराव की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

IMG 20260725 WA0016

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहर के संवेदनशील स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दंगा नियंत्रण वाहन, अग्निशमन वाहन तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महावत टोली चौक के समीप कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लगे प्लास्टिक डिवाइडरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया तथा पथराव की घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी महावत टोली चौक स्थित एक होटल में जाकर छिप गए। पुलिस ने होटल की घेराबंदी कर वहां से करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

करीब दो घंटे तक चली इस पूरी घटना के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके पश्चात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। बिहार बंद का नगर में मिला-जुला असर देखने को मिला तथा लगभग चार घंटे तक कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post navigation

Previous: Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
Next: Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.