संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार निवासी एवं समाजसेवी रत्नेश्वर प्रसाद वर्मा के असामयिक निधन पर शनिवार को उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रत्नेश्वर प्रसाद वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समाजसेवी राम अवतार शाह ने कहा कि स्वर्गीय रत्नेश्वर प्रसाद वर्मा सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील एवं कर्मठ समाजसेवी को खो दिया है, जिसकी क्षति अपूरणीय है।
शोक सभा में चंदेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, तपसी प्रसाद सिंह, सत्येंद्र शाह, राम अवतार शाह, धर्मेंद्र कुमार, पिंका वर्मा, प्रेम कुमार यादव, अनिल कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, चंदन कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह त्यागी, ओंकार नाथ गुप्ता, छोटू वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।