Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

IMG-20260724-WA0001
Share News

आगरा। डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद का भव्य अलंकरण समारोह अतुल्य भारत कल्चर सेंटर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और उन्हें विद्यालय प्रशासन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

IMG 20260724 WA0000

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह, प्रधानाचार्या राखी जैन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं देवस्तुति के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

विद्यालय के संगीत संकाय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में आकर्षण बढ़ाया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

IMG 20260724 WA0001 2

विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संसद का गठन किया गया, जिसमें कक्षा 12 के छात्र धैर्य शर्मा को हेड बॉय और पलक बोधवानी को हेड गर्ल चुना गया। अन्य पदों पर भी विभिन्न छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या द्वारा बैज व पदनाम पट्टिका पहनाकर शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व क्षमता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है। छात्र संसद जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या राखी जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। मंच संचालन सौम्या मिश्रा द्वारा किया गया।

Trending News