UNNAO NEWS :  हैकाथॉन–2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता सम्पन्न, नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

WhatsApp Image 2026-07-15 at 3.00.50 PM
Share News

संवाददाता : रजनीश कुमार 

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले हैकाथॉन–2026 के संबंध में श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, रसूलपुर रूरी, बाँगरमऊ (उन्नाव) में विश्वविद्यालय, कानपुर के महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डॉ. आर. के. द्विवेदी एवं हैकाथॉन–2026 कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आलोक कुमार के माध्यम एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।
प्रेस वार्ता की अध्यक्षता महाविद्यालय विकास परिषद, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने की । कार्यक्रम में हैकाथॉन–2026 आयोजन समिति के संयोजक डॉ. आलोक कुमार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 07 15 at 3.00.48 PM
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि हैकाथॉन–2026 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता, वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय एवं राष्ट्रीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

WhatsApp Image 2026 07 15 at 3.00.52 PM
डॉ. आलोक कुमार ने हैकाथॉन–2026 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों एवं समय-सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएगी। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों, मूल्यांकन प्रणाली एवं प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए अधिकाधिक छात्र-छात्राओं से इसमें सहभागिता का आह्वान किया ।

WhatsApp Image 2026 07 15 at 3.00.53 PM
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त दुबे ने कहा कि श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय को हैकाथॉन–2026 के प्रथम चरण के आयोजन हेतु नोडल केन्द्र के रूप में चयनित किया जाना महाविद्यालय एवं जनपद उन्नाव के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान देगा तथा नवाचार एवं अनुसंधान की संस्कृति को सशक्त करेगा ।
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया गया तथा हैकाथॉन–2026 के उद्देश्यों, आयोजन प्रक्रिया एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया, जिससे अधिकाधिक विद्यार्थी इस नवाचार अभियान से जुड़ सकें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा हैकाथॉन–2026 के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई ।

Trending News