Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास जनता के सहयोग और सहभागिता के बिना संभव नहीं – गरिमा देवी सिकारिया

बिहार न्यूज, बेतिया समाचार, पश्चिमी चंपारण समाचार, गरिमा देवी सिकारिया, बेतिया नगर निगम, बानूछापर वार्ड 28, नाला सफाई, नाला निर्माण, सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाओ, जलजमाव, शहरी विकास, Bettiah News, West Champaran News, Garima Devi Sikaria, Bettiah Municipal Corporation, Drain Cleaning, Drain Construction, Urban Development, Encroachment Removal, Bihar News, Janvad Times
जनवाद टाइम्स 15 July 2026
IMG-20260715-WA0039
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

नगर निगम के नव-अधिग्रहित क्षेत्र बानूछापर वार्ड-28 में बुधवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जेसीबी मशीन से चल रहे नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बावजूद यहां अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

IMG 20260715 WA0039

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि ग्राम पंचायत काल में सरकारी योजना के तहत केवल कच्चे नाले का निर्माण कराया गया था। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में अब पक्के नालों एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि निगम बोर्ड द्वारा वार्ड की कई विकास योजनाओं को स्वीकृति दिए जाने के बावजूद अब तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

महापौर ने सरकारी भूमि पर बने सार्वजनिक नालों पर अतिक्रमण को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नालों और सड़कों पर अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य प्रभावित होता है तथा बरसात के दिनों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

उन्होंने वार्ड जमादार को क्षेत्र का आकलन कर नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान महापौर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास जनता के सहयोग और सक्रिय सहभागिता के बिना संभव नहीं है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महापौर को बताया कि बानूछापर वार्ड-28 नगर निगम क्षेत्र के सबसे उपेक्षित इलाकों में से एक बन गया है। उन्होंने वार्ड में पक्के नाले का निर्माण, जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण तथा सार्वजनिक नालों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मांग की।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि वार्ड-28 की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा तथा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, पश्चिम चंपारण के 8 राजकीय महाविद्यालयों में भी शुरू हुई पढ़ाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260715-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास जनता के सहयोग और सहभागिता के बिना संभव नहीं – गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 15 July 2026
IMG-20260715-WA0037
  • Breaking News
  • Bihar

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, पश्चिम चंपारण के 8 राजकीय महाविद्यालयों में भी शुरू हुई पढ़ाई

जनवाद टाइम्स 15 July 2026
IMG-20260715-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना के निर्माणाधीन 74 नंबर पुल का डायवर्सन टूटा, आवागमन प्रभावित

जनवाद टाइम्स 15 July 2026
IMG-20260715-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: 36वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर विज्ञान शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न

जनवाद टाइम्स 15 July 2026

Latest News

  • Bihar News: शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास जनता के सहयोग और सहभागिता के बिना संभव नहीं – गरिमा देवी सिकारिया
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, पश्चिम चंपारण के 8 राजकीय महाविद्यालयों में भी शुरू हुई पढ़ाई
  • Bihar News: भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना के निर्माणाधीन 74 नंबर पुल का डायवर्सन टूटा, आवागमन प्रभावित
  • Bihar News: 36वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर विज्ञान शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न
  • Bihar News: वैशाली में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.