Agra News : खंदौली सीएचसी में बड़ी लापरवाही: रात में डॉक्टर नदारद, घायल तड़पता रहा

IMG-20260716-WA0004
Share News

आगरा/खंदौली। थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति को देर रात उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खंदौली लाया गया, लेकिन आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के मुंह और नाक से लगातार खून बहता रहा, जबकि परिजन डॉक्टर की तलाश में अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे।IMG 20260716 WA0004

परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता, तो मरीज की हालत इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण घायल की स्थिति लगातार बिगड़ती रही, जिससे जान का खतरा भी उत्पन्न हो सकता था।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी रात के समय डॉक्टरों के न मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

IMG 20260716 WA0005

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी खंदौली में रात्रिकालीन ड्यूटी पर डॉक्टरों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान खतरे में न पड़े।

Trending News