Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में रोजगार मेला 2026: केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल व विधायक खंडेलवाल ने युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260714-WA0047
Share News
       

आगरा, 14 जुलाई 2026। ताजनगरी आगरा के सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार को रोजगार मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस मेले में हजारों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे, जिन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चंद्रचूड़ दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत युवाओं का भारत है और रोजगार मेले जैसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का रोजगार मिशन युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।

IMG 20260714 WA0047

वहीं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं के भविष्य को सशक्त बना रहे हैं।

इस रोजगार मेले में बैंकिंग, आईटी, फाइनेंस, इंश्योरेंस और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की 30 से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टेलीपरफॉर्मेंस, टीमलीज डिजिटल, एलआईसी, क्लार्क्स शिराज, कोर्टयार्ड मैरियट समेत कई कंपनियों ने ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर युवाओं का चयन किया।

IMG 20260714 WA0054

सुबह से ही युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए भेजा गया, जबकि अन्य के लिए मौके पर पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन को पारदर्शी और निःशुल्क रखा गया।

मेले में करीब 1500 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से सैकड़ों युवाओं को शॉर्टलिस्ट कर नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए। कंपनियों द्वारा 15 हजार से 37 हजार रुपये तक के वेतन पैकेज ऑफर किए गए।

IMG 20260714 WA0051

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. एमपीएस ग्रुप के अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री, प्रशासनिक निदेशक डॉ. ए.के. गोयल, प्रधानाचार्या राखी जैन सहित समस्त स्टाफ और सेवायोजन विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर में एफएमडी टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी, टीका नहीं मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका
Next: Agra News : विद्युत शवदाह गृह ताजगंज में आधुनिक एसी प्रतीक्षालय का लोकार्पण, महापौर हेमलता दिवाकर ने किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260714-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: राजापाकर में जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260714-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में वन महोत्सव पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260714-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 15 जुलाई से पश्चिम चंपारण के आठ नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शुरू होगा पठन-पाठन

जनवाद टाइम्स 14 July 2026
IMG-20260601-WA0034(2)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पश्चिम करगहिया मेन रोड पर 1.89 करोड़ रुपये से बनेगी पीसीसी सड़क व नाला: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 14 July 2026

Latest News

  • Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: राजापाकर में जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह आयोजित
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में वन महोत्सव पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : 15 जुलाई से पश्चिम चंपारण के आठ नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शुरू होगा पठन-पाठन
  • Bihar News : पश्चिम करगहिया मेन रोड पर 1.89 करोड़ रुपये से बनेगी पीसीसी सड़क व नाला: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: बेतिया पुलिस एक्शन मोड में, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: एसपी कुमार गौतम ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.