बिहार न्यूज: हाजीपुर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन सेवा का शुभारंभ, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सुविधा

IMG-20260711-WA0019
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली।

बिहार सरकार द्वारा निबंधन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वैशाली जिला स्थित हाजीपुर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन सेवा तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे निबंधन की सुविधा का शुभारंभ किया गया।

IMG 20260711 WA0019 scaled

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्थानीय अक्षयवट स्टेडियम में भाजपा बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और सम्राट चौधरी के समर्थन में नारे लगाए।

स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह, राज कुमार दिवाकर, संजय कुमार सिंह, भोला सिंह, मिथिलेश प्रताप सिंह, हरे कृष्ण झा, विजय कुमार सिंह, विजय पटेल, विनय कुमार झा एवं विजय कुमार विनीत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा नेता अरुण सिंह, राहुल कुमार निराला, रोहन कुमार, राहुल ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

नई व्यवस्था के लागू होने से निबंधन प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक, तेज और पारदर्शी होगी। विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे निबंधन की सुविधा मिलने से उन्हें कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

Trending News