Bihar News: फुलहारा बाजार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की जांच, 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

IMG-20260703-WA0016
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड के फुलहारा बाजार स्थित मां काली स्थान परिसर में श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक (सारण) के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार ने लगभग 100 लोगों की आंखों की जांच की।

IMG 20260703 WA0016 scaled

जांच के दौरान 20 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 6 जुलाई को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक (सारण) में अत्याधुनिक फेको (Phaco) लेजर तकनीक से किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि संस्था समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के हित में नियमित रूप से जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती है। प्रत्येक माह नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर जांच, लेंस प्रत्यारोपण और मोतियाबिंद का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों से आने-जाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन के बाद प्रत्येक मरीज को 15 दिनों का राशन भी संस्था की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, सचिव तनु प्रिया, वरिष्ठ नागरिक परीक्षण सिंह, सरपंच लगनदेव प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार, डॉ. मंगलेश कुमार सिंह, रवि नंदन, राकेश राय, अनिल राय और पंकज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन में अमित कुमार रंजन, मिथिलेश कुमार, रंजीत सोनार, महेश राम, राजीव रंजन प्रसाद, दीपू कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार एवं अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Trending News