Bihar News: वैशाली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनः बने लालदेव राम, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

IMG-20260702-WA0015
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के कार्यकर्ताओं ने लालदेव राम को पुनः वैशाली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

IMG 20260702 WA0015

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज, सुभाष चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल तथा वैशाली जिले के सभी सक्रिय सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालदेव राम पार्टी के स्थापना काल से जुड़े एक अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

लालदेव राम को बधाई देने वालों में नागेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज कुमार साह, राम अवतार साह, नीतीश कुमार, प्रमोद राम, रमेश पासवान, सानु झा, पंकज कुमार, अजीत कुमार, मुख्तार अंसारी, राजेश कुमार, दीपक राज, त्रिवेणी पटेल, शंकर राम, चंद्र किशोर निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

Trending News