Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0016
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), वैशाली की विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि अभियांत्रिकी) कुमारी नम्रता को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 27 से 29 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

IMG 20260701 WA0015

कुमारी नम्रता ने “बिहार के वैशाली जिले में केला प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में भूमिका” विषय पर पोस्टर प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति महिला आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं मूल्य संवर्धन विषयगत सत्र के अंतर्गत दी गई। पोस्टर में वैशाली जिले की महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों (SHG), किसान उत्पादक संगठनों (FPO) तथा ग्रामीण उद्यमियों को केला प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार, आय वृद्धि और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन “कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं की भूमिका का पुनर्परिभाषण: सतत कृषि विकास हेतु प्रसार रणनीतियाँ” विषय पर आयोजित किया गया था। सम्मेलन का आयोजन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडे ने कुमारी नम्रता को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक, प्रसार विशेषज्ञ तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में केला प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। केंद्र द्वारा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा उद्यमिता विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

कुमारी नम्रता की इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, किसान भाई-बहनों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे केंद्र और वैशाली जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post navigation

Previous: Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260701-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0018
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260630-WA0012
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार
  • Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर
  • Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.