आगरा। जिले में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि यदि किसी भी मुख्य सड़क पर बस खड़ी पाई गई, तो उसे तत्काल सीज किया जाएगा और चालक-परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने करीब 250 बसों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि बसें केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ी हों, सड़क पर खड़ी कर जाम लगाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
डीएम ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि शहर की यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर बस खड़ी कर जाम लगाना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई और संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के आगरा। जिले में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि यदि किसी भी मुख्य सड़क पर बस खड़ी पाई गई, तो उसे तत्काल सीज किया जाएगा और चालक-परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने करीब 250 बसों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि बसें केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ी हों, सड़क पर खड़ी कर जाम लगाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
डीएम ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि शहर की यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर बस खड़ी कर जाम लगाना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई और संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।निर्देश दिए गए।