Agra News :आगरा कैंट स्टेशन पर शुरू हुई बैटरी कार सेवा, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत

IMG-20260629-WA0051
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बैटरी चालित कार सेवा की शुरुआत कर दी गई है। यह पहल विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए राहतभरी साबित होगी।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में इस सेवा का शुभारंभ 29 जून 2026 को किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

IMG 20260629 WA0051

इस सेवा का उद्देश्य स्टेशन परिसर और विभिन्न प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन को आसान बनाना है। अब बुजुर्गों, महिलाओं, छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों और अधिक सामान वाले यात्रियों को लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी।

प्रारंभिक चरण में दो बैटरी चालित कारें उपलब्ध कराई गई हैं, जो 24 घंटे सेवाएं देंगी। इसके लिए प्रति यात्री 50 रुपये और पूरी कार बुक करने पर 180 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

IMG 20260629 WA0054

रेलवे प्रशासन ने इस सेवा का ठेका तीन वर्षों के लिए सुधीर पूर्वे एंटरप्राइजेज, दरभंगा को दिया है। इस पहल से रेलवे को प्रतिवर्ष करीब 8.35 लाख रुपये और तीन साल में लगभग 25 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और सम्मानजनक सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे यात्रा और अधिक आरामदायक बन सके।

Trending News