Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
Share News
       

संवाददाता: राजेंद्र कुमार

राजापाकर (वैशाली)। कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं गौसपुर बरियारपुर पंचायत के अहिआई गांव में भी कृषि चौपाल आयोजित कर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

IMG 20260620 WA0014

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कृषि सलाहकार कृष्ण मोहन सिंह एवं धनेश्वर राय ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसान पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक किसान पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें, अन्यथा उन्हें कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।

कृषि सलाहकारों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने धान की खेती में श्री विधि (एसआरआई) तकनीक के उपयोग से अधिक उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी। साथ ही रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया।

किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि उपकरणों की खरीद के लिए बिहार कृषि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को विभिन्न कृषि यंत्र अनुदान (सब्सिडी) पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

चौपाल में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने की सलाह दी गई। उन्हें अपने घरों एवं बगीचों के आसपास विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
Next: Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.