Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

IMG-20260614-WA0034
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत बेलकुंडा निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

IMG 20260614 WA0034

राजवती देवी 95 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वे धार्मिक प्रवृत्ति की समाजसेवी महिला थीं तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहती थीं।

ज्ञात हो कि उनके पति एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद Singh का निधन वर्ष 2011 में हो गया था। उनके परिवार में दो पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं।

उनके निधन के उपरांत सम्मान स्वरूप बेलकुंडा चौक की कई दुकानों को बंद रखा गया। अंचल सह प्रखंड कार्यालय की ओर से राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन एवं पंचायत सचिव गोपाल शर्मा ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

निधन की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सरकारी कर्मी उनके आवास पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुखिया बेबी देवी, अमरेश सिंह, सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, सरपंच प्रतिनिधि ऋषि कुमार, डब्लू साह, नितेश कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, अरविंद कुमार, मुनाजिर हुसैन, गोपाल शर्मा, भाजपा नेता पप्पू कुमार, सुनील कुमार सिंह, अशोक साह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना

Trending News