Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0007
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

अंचल कार्यालय राजापाकर द्वारा किसान भवन बसरा परिसर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत भूमि संबंधी विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

IMG 20260611 WA0007 1

इस दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि राजस्व महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्राप्त विभिन्न आवेदनों की स्कैनिंग कर उन्हें बिहार भूमि पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

उन्होंने बताया कि रैयतों द्वारा परिमार्जन के लिए जमा किए गए आवेदनों को भी सुधार हेतु बिहार भूमि पोर्टल पर अपलोड किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार 11 जून से 17 जून तक विशेष शिविर आयोजित कर प्राप्त सभी आवेदनों को बिहार भूमि पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

शिविर के दौरान आम जनता से भूमि विवाद, म्यूटेशन, परिमार्जन एवं अन्य भूमि संबंधी मामलों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया एवं राजस्व सेवाओं की जानकारी भी दी।

इस कार्य में राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, मुनाजिर हुसैन, बलवीर कुमार, सूरज कुमार एवं प्रियव्रत कुमार सहित सभी 11 सर्वे अमीन सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं निशांत कुमार, राहुल कुमार, नरेश कुमार, राजलक्ष्मी कुमारी, स्वाति कुमारी समेत अन्य कर्मियों ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।

Post navigation

Previous: Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
Next: Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.